Ajwain ke Fayde aur Nuksan in Hindi: महा औषधि है अजवाइन, अजवाइन, अकेले ही बहुत से रोगों का करती है नाश घर घर में मसाले के रूप में प्रयोग की जाने वाली वनस्पति अजवाइन इतनी गुणवान है कि आयुर्वेद के प्राचीन ऋषि वैज्ञानिकों ने इसे महा औषधि की संज्ञा दी है।
हमारे देश में औषधि के रूप में अजवाइन का प्रयोग प्राचीन काल से ही होता आ रहा है। प्रसूति के बाद स्त्री को इसका सेवन विशेष रूप से कराया जाता है। इससे अन्न का पाचन सही तरीके से होता है और भूख खुल कर लगती है, गर्भाशय की शुद्धि एवं पीड़ा दूर होती है।
अजवाइन को एक पाचक औषधि भी कहा जाता है। कहा जाता है कि अजवाइन में चिरायते का कटु पौष्टिक गुण, हींग का वातशामक गुण और काली मिर्च का अग्नि दीपन गुण शामिल है। अकेली अजवाइन सैकड़ों प्रकार के अन्न को पचाने में सक्षम है। अजवाइन के बारे में तो यहाँ तक कहा गया है कि यह अफीम तक के नशे को भी छुड़ा देने में सक्षम है।
Table of Contents
नाक से संबन्धित रोगों में बहुत ही लाभदायक:
• 200 ग्राम अजवाइन को मलमल के सूती कपड़े में पोटली बनाकर तवे पर गरम करके सूंघने से जुकाम का वेग कम हो जाता है।
• अजवाइन को साफ कर महीन चूर्ण बना लें, इस चूर्ण को नाक में डालने से जुकाम और सिरदर्द में आराम मिलता है।
• 1 ग्राम अजवाइन, 1 ग्राम सोंठतथा 2 नग लौंग को 200 मिली पानी में 50 मिली बाकी रहने तक पकाकर पीने से सर्दी जुकाम में आराम मिलता है।
• 10 ग्राम अजवाइन को 200 मिली गुनगुने पानी में पकाकर 2-2 घंटे में 25-25 मिली पीने से जुकाम में आराम मिलता है।
——– Ajwain ke Fayde aur Nuksan in Hindi ———
कान के दर्द में देती है आराम:
• 10 ग्राम अजवाइन को 50 मिली तिल के तेल में पका कर तेल को हल्का गरम कर के 2-2 बूंद कान में डालने से कान का दर्द दूर हो जाता है।
खांसीकी है रामबाण दवा:
• 2-3 ग्राम अजवाइन चूर्ण को गरम पानी या गरम दूध के साथ दिन में दो या तीन बार सेवन करने से जुकाम, खांसी, सिरदर्द में बहुत लाभ होता है।
• कफ अधिक गिरता हो, बार बार खांसी आती होतो 125 मिग्राअजवाइन सतमें 2 ग्राम देशी गाय का घी और 5 ग्राम शहद मिला कर दिन में 3 बार खाने से कफ का बनना कम हो जाता है और खांसी में आराम मिलता है।
• 2 ग्राम अजवाइन और आधा ग्राम छोटी पिप्पली का क्वाथ बना कर 5-10 मिली सेवन करने से खांसी, सर्दी-बुखार में लाभ होता है।
• खांसी पुरानी हो गई हो, पीला दुर्गंध युक्त कफ गिरता हो और पाचन क्रिया मंद हो गई हो तो 25-25 मिली अजवाइन का अर्क दिन में तीन बार पिलाने से लाभ होता है।
——– Ajwain ke Fayde aur Nuksan in Hindi ———
पेट के कीड़ों को भी मारती है अजवाइन:
• साफ अजवाइन का महीन चूर्ण दिन में 2 बार छाछ के साथ सेवन करने से आंत के कीड़ों का शमन हो जाता है।
• 125-500 मिग्रा अजवाइन के सत को प्रातः खाली पेट सेवन करने से पेट के कीड़े निकाल जाते हैं। पर ध्यान रहे कि जिसे खून कमी हो, कमजोर हो या गर्भवती महिला को इसे सेवन नहीं करना चाहिए।
• 500 मिग्रा अजवाइन का चूर्ण और बराबर मात्रा में काला नमक मिलाकर रात को सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ सेवन करने से पेट की कीड़े निकल जाते हैं। 5 मिली अजवाइन के पत्तों का रस भी यही कार्य करता है।
जलोदर में भी फायदेमंद है अजवाइन:
• 250 ग्राम अजवाइन को 1 लीटर गोमूत्र में सात दिन तक भिगोकर रखें, सात दिन के बाद निकाल कर छाया में सुखाकर सुरक्षित रख लें 1-2 ग्राम अजवाइन को गोमूत्र के साथ सेवन करने से जलोदर में लाभ होता है।
• अजवाइन को बारीक पीस कर उसमें थोड़ी मात्रा में हींग मिलाकर लेप करने से जलोदर तथा पेट के अफारे में लाभ होता है।
——– Ajwain ke Fayde aur Nuksan in Hindi ———
उल्टी-दस्त में भी फायदेमंद है अजवाइन:
• अजवाइन का सत की 3-4 बूंद बतासे या गरम जल के साथ देने से उल्टी-दस्त में तुरंत आराम होता है। जरूरत होने पर 2-3 बार भी दे सकते हैं।
भूख न लगने, खट्टी डकारें, पेट में दर्द, गैस बनने पर:
• 3 ग्राम अजवाइन को हल्का भून कर, उसमें आधा ग्राम काला नमक मिलाकर गरम जल से सेवन करने से अफ़ारा मिटता है। इस चूर्ण को सुबह शाम सेवन करने से वायु के गोले का नाश होता है।
• अजवाइन, सेंधा नमक, हरड़ और सोंठ को समान मात्रा में लेकर चूर्ण बना कर रख लें। 1-2 ग्राम चूर्ण गरम पानी के साथ सेवन करने से पेट का दर्द ठीक हो जाता है। इस चूर्ण के साथ वचा, कालीमिर्च, पिप्पली को 100 मिली जल में पका कर 25 मिली शेष रहने पर गरम गरम रात को सोने समय पीने से पेट की गैस में आराम मिलता है।
• प्रसूता स्त्रियोंको अजवाइन के लड्डू और भजन के बाद 2 ग्राम अजवाइन का सेवन अवश्य करना चाहिए इससे आंतों के कीड़े मरते हैं, पाचन होता है और भूख अच्छी लगती है।
• यदि भोजन के बाद छाती में जलन होती हो तो 1 ग्राम अजवाइन और बादाम की एक गिरी दोनों को दांतों से खूब चबा चबा कर खाने से राहत मिलती है।
• 80 ग्राम अजवाइन, 40 ग्राम सेंधा नमक, 40 ग्राम काली मिर्च, 40 ग्राम काला नमक, 500 मिग्रा यवक्षार, 10 मिली कच्चे पपीते का दूध लेकर महीन पीस लें और इसे एक लीटर नींबू के रस के साथ काँच के बर्तन में एक महीने के लिए धूप में रख दें। बीच बीच में चलाते रहें। एक महीने के बाद, जब चूर्ण बिलकुल सूख जाएतो सूखे चूर्ण को 2-4 ग्राम जल के साथ सेवन करने से मंदाग्नि दूर होती है, भूख खुल कर लगती है, पाचन शक्ति बढ़ती हैऔर अजीर्ण,संग्रहणी,अम्लपित्त आदि रोगों में बहुत लाभ होता है।
• छोटे बच्चे को पेट दर्द होने पर एक चुटकी अजवाइन साफ, सूती कपड़े में रख कर चटाने से पेट का दर्द तुरंत मिट जाता है।
——– Ajwain ke Fayde aur Nuksan in Hindi ———
पतले दस्त होने पर राहत देती है अजवाइन:
• जब पेशाब बंद होकर पतले-पतले दस्त होते हों, तब 3 ग्राम अजवाइन और 500 मिग्रा सेंधा नमक ताजे पानी के साथ सेवन करने से तुरंत लाभ होता है। अगर एक बार में आराम न हो तो 15-15 मिनट के अंतर से 2-3 बार लें।
पेट संबंधी अन्य रोगों में भी बहुत फायदेमंद है अजवाइन:
• 10 ग्राम अजवाइन, 6 ग्राम छोटी हरड़, 3 ग्राम देशी गाय के घी में भुनी हुई हींग और 3 ग्राम सेंधा नमक मिलकर चूर्ण बना लें। 2 ग्राम चूर्ण दिन में 2 बार गुनगुने पानी के साथ सेवन करने से पेट फूलना, पेट दर्दआदि पेट संबंधी रोगों में बहुत लाभ करता है।
• पेट में दर्द होने पर 3 ग्राम अजवाइन शाम को गरम पानी के साथ सेवन करने से पेट का दर्द दूर हो जाता है।
• अजवाइन, सेंधा नमक, सौवर्चल नमक, यवक्षार, गींग और सूखे आंवले को समान मात्रा में लेकर चूर्ण बनाकर रख लें। 2-3 ग्राम चूर्ण सुबह-शाम सेवन करने से खट्टी डकारें आना बंद हो जाती हैं।
——– Ajwain ke Fayde aur Nuksan in Hindi ———
बवासीर में भी आराम देती है अजवाइन:
• भोजन के बादएक गिलास छाछ में डेढ ग्राम (चौथाई चम्मच) पिसी हुई अजवाइन और एक ग्राम सेंधा नमक मिला कर पीने से बवासीर में आराम मिलता है।
नशे की लत भी छुड़ा देती है अजवाइन:
• शराबियों से उनके घर वाले अक्सर परेशान रहते हैं। ऐसे व्यक्तियों को जब शराब पीने की इच्छा हो तथा रहा न जाए तब वह 10-10 ग्राम अजवाइन को दिन में 2-3 बार चबाएँ। इससे शराब पीने की इच्छा समाप्त हो जाती है।
• आधा किलो अजवाइन को 4 लीटर पानी में पकाएं। जब आधा शेष रहे तो छान कर शीशी में भर का रख लें। भोजन से पहले 3 कप काढ़ा शराबी को पिलाएँ। जो शराब छोडना चाहते हैं, और नहीं छोड़ पाते, उनके लिए यह प्रयोग एक वरदान के समान है।
——– Ajwain ke Fayde aur Nuksan in Hindi ———
तंबाकू और अफीम की लत भी छुड़ाती है अजवाइन:
• 100 ग्राम अजवाइन, 25 ग्राम सेंधा नमक और 4-5 नींबू का रस मिलाकर छाया में सुखा कर रख लें। तंबाकू या अफीम की लत लगने पर 1-2 ग्राम अजवाइनमुंह में रख लें। 10-15 दिन में इसकी लत छूट जाती है।
Ajwain ke Nuksan (अजवाइन के नुकसान )
- अजवाइन की अधिक मात्रा का सेवन करने से दुष्प्रभाव पैदा कर सकती है जैसे आपको पेट में जलन तथा गैस और मुंह में छाले आज की समस्या हो सकती हैं
2. प्रेग्नेंट महिलाओं को अजवाइन का सेवन 10 ग्राम से अधिक नहीं करना चाहिए.
3. आपको पता होगा अजवाइन की तासीर गर्म होती है अजवाइन के कई फायदे हैं पर इसकी गर्म तासीर होने से कभी-कभी आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्या पैदा हो सकती हैं खासकर गर्मियों में इसका अधिक मात्रा में प्रयोग नहीं करना चाहिए
end—-Ajwain ke Fayde aur Nuksan in Hindi—end
लेखक: आलोक वाजपेयी,एमए (अंग्रेजी एवं मनोविज्ञान) गत 20 वर्षों से विभिन्न पत्र पत्रिकाओं के लिए सामाजिक, स्वास्थ्य, खेल, राजनीति, प्रेरणादायक,अध्यात्म जैसे विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में, आयुष जगत की एक प्रसिद्ध मासिक पत्रिका “चिकित्सा पल्लव” के सह संपादक के रूप में कार्यरत हैं।
See more related post
Covid-19 Prevention Third Wave: आयुर्वेद से करें कोरोना की तीसरी लहर से बचाव
Healthy Lifestyle in Ayurveda: प्रकृति ने सौंपा है अनमोल खज़ाना!!
4 thoughts on “Ajwain ke Fayde aur Nuksan in Hindi: महा औषधि है अजवाइन, अफीम की लत को छुड़ाने में कारगर”